चेन्नाई। एक सिपाही का किन्नर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ हड़कंप मच गया। जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक चेन्नई के थोरइपक्कम पुलिस स्टेशन में तैनात सिपाही पल्लीकरनाई इलाके में बस के पीछे किन्नर के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था।
घटना के वक्त वहां से गुजर रहे युवाओं के एक समूह ने पुलिसकर्मी की इस हरकत का विरोध किया, लेकिन सिपाही नहीं माना। एक स्थानीय व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जैसे ही सुबह यह वीडियो आम लोगों और अधिकारियों ने देखा तो हड़कंप मच गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि इलाके में कुछ किन्नर पल्लीवरम रेडिअल रोड पर रात के समय आने जाने वाले लोगों संग बदतमीजी करते और पैसा वसूलते थे। कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
घटनाक्रम का वीडियो बनाने के बाद पुलिसकर्मी ने युवकों से अनुरोध किया कि वीडियो डिलीट कर दें। जिस वक्त बवाल हो रहा था उस वक्त वहां मौजूद किन्नर भी पुलिसकर्मी के समर्थन में उतर आए थे। मामले का खुलासा होते ही आरोपी पुलिसकर्मी का ट्रांसफर कर दिया गया है और विभागीय जांच शुरु कर दी गई है।
यह भी देखे : बुलंदशहर हिंसा : बजरंग दल संयोजक समेत 4 को पुलिस ने बताया मुख्य आरोपी
Add Comment