हरियाणा। अंतरराष्ट्रीय रेसलर विनेश फोगाट अपनी शादी में कोई भी फिजूलखर्च करना नहीं चाहती। तामझाम से दूर सादे समारोह में सामाजिक रिती-रिवाजों के अनुसार सादगी से विवाह बंधन में बंधना चाहती हैं। शादी का कार्ड भी सिर्फ करीबी लोगों को ही भेजा जा रहा है।
कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली दादरी की लाडली अंतरराष्ट्रीय रेसलर विनेश फोगाट 13 दिसंबर को पहलवान सोमवीर राठी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। विनेश और परिजनों ने निर्णय लिया है कि अपने पुश्तैनी गांव बलाली में फिजूलखर्ची से बचकर सामाजिक रिती-रिवाजों के अनुसार सादगी से शादी की जाएगी, जिसमें परिवार और रिश्तेदार ही मौजूद होंगे।
चरखी दादरी के गांव बलाली की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय रेसलर गीता-बबीता फोगाट बहनों की चचेरी बहन विनेश फौगाट जींद के पहलवान सोमवीर राठी के साथ विवाह बंधन में बंधेंगी। 13 दिसंबर को गांव में ही बारात आएगी। विनेश गोंडा में नेशनल चैंपीयनशीप में गोल्ड जीतकर मंगलवार देर शाम तक घर लौटेंगी।
उनके परिजनों ने विनेश की शादी के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। और शादी का कार्ड छपकर आ चुका है। विनेश की मां प्रेमलता बेटी को विदा करने की तैयारियों में जुटी हुई हैं। उन्होंने हरियाणवी संस्कृति के अनुसार अपने हाथ से बनी हुई बिंद्रवाल, इण्डी, पंखी तैयार की हैं।
शादी से एक दिन पहले 12 दिसंबर को लंच रखा गया है। इसमें गांव वाले और रिश्तेदार मौजूद रहेंगे। इसी दिन रात 8 बजे लेडीज संगीत रखा गया है। वहीं 13 दिसंबर को दोपहर 3 बजे सोमवीर राठी बखत खेड़ा से बारात लेकर चरखी दादरी के बलाली में पहुंचेंगे और फिर रात 8 बजे विनेश अपने ससुराल के लिए विदा होंगी।
अंतरराष्ट्रीय रेसलर विनेश फौगाट भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं। उनके होने वाले पति सोमवीर राठी भी रेलवे में ही नौकरी करते हैं और इस समय राजस्थान में टीटीई के पद पर तैनात हैं। विनेश और सोमवीर के बीच रेलवे में नौकरी के दौरान ही नजदीकियां हुई थी।
यह भी देखे : यहां स्कूली शिक्षा विभाग ने लगा दी लड़कियों के इस गहने पर पाबंदी…कहा- भटकता है लड़को का ध्यान…
Add Comment