छत्तीसगढ़सियासत

रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस का पलटवार…मतगणना में गड़बडिय़ों का सिक्सर मारना चाहते हंै तो यह उनकी भूल है…

रायपुर। मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस रमन सिंह से शंका निवारण की अपेक्षा नहीं रखती है। जो खुद नान घोटाले, सीडी कांड, रिंकू खनूजा हत्याकांड के आरोपों से घिरे हैं, वह कांग्रेस की शंकायें क्या दूर करेंगे? छत्तीसगढ़ की समस्याओं का इलाज करने में डॉ. रमन सिंह विफल रहे।

रमन सिंह का खिलाड़ी होने का दावा भी खोखला निकला। रमन सिंह अगर मतगणना में गड़बडिय़ों को सिक्स मारना समझते है तो उनकी यह बड़ी भूल है। कांग्रेस के कार्यकर्ता और छत्तीसगढ़ की जनता रमन सिंह को जनादेश और प्रजातंत्र से खिलवाड़ की अनुमति नहीं देगी।

अंतागढ़ का काला इतिहास दोहराने नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस ने स्पष्ट कहा है कि धनबल से उम्मीदवार खरीद कर लोकतंत्र की हत्या करने को सिक्स मारना नहीं कहते है। भाजपा ने मिशन 65+ फिर 55 सीट उसके बाद 51 सीट और अब जरूरत पडऩे पर जोगी से हाथ मिलाने को तैयार रहने पर तंज कसते हुये कांग्रेस ने पूछा है कि भाजपा और कितना नीचे जायेगी।

यह भी देखे :  छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा- आखिरी गेंद पर सिक्स लगाने वाला ही जीतता है

Back to top button
close