Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

साहित्यकार और राजभाषा आयोग के पहले अध्यक्ष पद्मश्री पं. श्यामलाल चतुर्वेदी का निधन…मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के प्राख्यात साहित्यकार और राजभाषा आयोग के पहले अध्यक्ष पद्मश्री पं. श्यामलाल चतुर्वेदी अब इस दुनिया में नहीं रहे। शुक्रवार की सुबह गृहनगर बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों वे वेंटीलेटर पर थे। उनके आकस्मिक निधन से साहित्य और पत्रकार जगत को गहरा सदमा पहुंचा है।



साहित्य और पत्रकारिता के एक सुनहरे युग का अंत-रमन
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पं. श्यामलाल चतुर्वेदी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पं. श्यामलाल चतुर्वेदी के निधन से छत्तीसगढ़ में साहित्य और पत्रकारिता के एक सुनहरे युग का अंत हो गया। मुख्यमंत्री ने उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है और दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

ज्ञातव्य है कि पं. श्यामलाल चतुर्वेदी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस वर्ष 3 अप्रेल को राष्ट्रपति भवन नईदिल्ली में आयोजित समारोह में पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित किया था।

यह भी देखें : VIDEO : बेमेतरा के बाद अब जगदलपुर स्ट्रांग रूम परिसर में लैपटॉप के साथ तीन पकड़ाए…कांग्रेसियों के हंगामे के बाद गिरफ्तार…सुरक्षा में लापरवाही, 2 पुलिसकर्मी निलंबित… 

Back to top button