देश -विदेशवायरल

शादी में मचा हड़कंप…मंडप से दूल्हे को उठा ले गई पुलिस…

मुंबई। मुंबई में एक शादी के वक्त हड़कंप मच गया। दूल्हा सात फेरे लेने के लिए मंडप पर बैठा हुआ था उसी दौरान पुलिस आ धमकी और उसे अपने साथ उठाकर ले गई। इस बात से घर वाले काफी परेशान हुए लेकिन बाद में शर्मनाक सच्चाई सामने आई।

पिछले हफ्ते मुंबई में अजय सुनील धोते नाम के व्यक्ति की बांद्रा के कोर्ट में शादी थी। तभी घर वालों को पता लगा कि दूल्हा उनके साथ नहीं है। छानबीन के दौरान पता चला की दूल्हे का दोस्त अल्फाज मिर्जा भी लापता है। जिसके बाद खबर मिली की धोते और उसके दोस्त को पुलिस उठाकर ले गई है। क्योंकि शादी के एक दिन पहले दोनों ने मिलकर किसी महिला का मोबाइल चुराया था।

महिला ने पुलिस में मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी जिसके तहत पुलिस ने धोते और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। मोबाइल चोरी की घटना चेंबूर की है। महिला पति और बच्ची के साथ थी तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और महिला का फोन छीन कर ले गए। पुलिस ने कैमरे की फुटेज से आरोपियों की पहचान की। जिसके बाद पुलिस महिला का फोन दिलाने आरोपियों के घर पहुंची तो वह शादी समारोह चल रहा था, जहां दूल्हा ही चोर निकला।

यह भी देखे : (बड़ी खबर) SBI करने जा रहा ये बड़ा बदलाव…12 दिसंबर के बाद नहीं चलेगा आपका पुराना चेक बुक….अन्य बैंकों के लिए 31 दिसंबर है डेडलाइन 

Back to top button
close