भिलाई। ग्राम असोगा में एक व्यक्ति की उसके ही घर में ही गला घोटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंदर से दरवाजे की कुंडी लगाकर फरार हो गए। शाम को 4 बजे जब पत्नी खेत से काम कर लौटी तब मामले का खुलासा हुआ। रानीतराई टीआई ने बताया कि मृतक मानसिंह साहू सुबह 9 बजे धान का भारा बांधने खेत गया था।
दोपहर करीब 1 बजे मवेशियों को पानी पिलाने के लिए घर आया। देखा कि चोरी करने की नीयत से कुछ अज्ञात व्यक्ति घर में घुसे हैंं। मान सिंह ने उनको देख लिया। पकड़े जाने की डर से चोरों ने उसका गला घोट दिया। उसकी पत्नी फुलेश्वरी देवी दूसरे के खेत में मजदूरी करने गई थी।
वह लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पहले उसने आवाज लगाई। जब पति ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने गांव के दो लड़कों को दीवार फांदकर अंदर भेजा। लड़के भीतर गए तो मानसिंह आंगन में मृत पड़ा था।
पांच बार चोरी हो चुकी है मान सिंह के घर
पुलिस ने बताया कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद अंदर से दरवाजा बंद कर दिया था। पुलिस के मुताबिक 2 माह पूर्व भी चोरों ने मान सिंह के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसके घर में अब तक पांच बार चोरी हो चुकी है।
पुलिस आशंका जता रही है कि चोरी करने घर में चोर घुसे थे। उसी समय मृतक मानसिंग घर पहुंच गया। वह चोरों को देखा होगा। पकड़ में आ जाने की डर से चोरों ने मानसिंग की गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक के गले मे निशान है। आंगन की जमीन पर मानसिंग पर आरोपियों से संघर्ष किया है। उसके पैरों के निशान भी है।
Add Comment