चंद्रशेखर प्रभाकर महासमुन्द। खल्लारी थाना के बोइर गांव के खेत में चलने वाले संगठित जुआं को क्राइम ब्रंाच कि टीम ने पकडा हैं। 8 जुआरियों के पास से पचास हजार चार सौ रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिंह सिरमौर के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर थाना खल्लारी के ग्राम बोइर गांव में 52 पत्ती ताश खेलते हुए 8 लोगों को पकडा गया हैं।
जिसमें कांटी दास पनका पिता बुधुदास पनका 46 वर्ष,बाबूराम गोड़ पिता काली राम गोड़ 43 वर्ष, लक्ष्मण गोड़ पिता मिलउराम गोड़ 23 वर्ष, नारायण सिन्हा पिता कांशीराम सिंहा 35 वर्ष, सुरेश सिन्हा पिता कांशीराम सिन्हा 38 वर्ष, नकुल कुमार यादव पिता रघु यादव 38 वर्ष, सुनील कुमार पिता अभय लाल सोनी 35 वर्ष, मुकेश कुमार पिता भुखन लाल साहू 37 वर्ष शामिल थे।
उक्त आरोपियो के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत थाना खल्लारी पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही हैं। कार्यवाही के दौरान क्राइम ब्रान्च प्रभारी परेश पांडेय, सायबर प्रभारी संजय राजपूत स,उ,नि विकाश शर्मा , नवधाराम खांडेकर, टीकाराम सारथी, प्र,आ, प्रकाश नंद, आर, चम्पलेश ठाकुर , संतोष सावरा, पंकज शर्मा,छत्रपाल सिन्हा सैनिक लालाराम कुर्रे, द्वारा किया गया
यह भी देखे : हैंकिग के जरिए 2 करोड़ से अधिक रूपए को किया ट्रांसफर…जबलपुर से आरोपी रवि कुमार गिरफ्तार…
Add Comment