रांची। झारखंड के पलामू जिले में महिला के साथ छेडख़ानी के आरोप में एक माओवादी को लोगों ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। आरोपी नक्सली जबरन एक महिला के घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगोतभी गांव के लोगों ने उसे घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक माओवादी अनिल सिंह गांव में पहुंचा और वो जबरन एक महिला के घर में घुस गया। महिला को घर में अकेली पाकर वो उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसी दौरान महिला मदद के लिए चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर गांव वाले वहां जमा हो गए और नक्सली अनिल को घेर लिया।
महिला के साथ ऐसी हरकत करने की कोशिश करने की जानकारी होते ही गांव वाले भड़क गए और माओवादी को पीटना सुरु कर दिया। उसने छोडऩे की गुहार लगाई, लेकिन ग्रामीणों के सामने उसकी एक नहीं चली। लोगों ने उसे इतनी पीटा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी देखे: HACKER ने कर लिया इस मॉडल का सोशल मीडिया अकाउंट हैक… बदले में कर रहा ऐसी डिमांड
Add Comment