रायपुर। बालीवुड एक्टर राजपाल यादव को दिल्ली कोर्ट ने तीन महीने जेल की सजा सुनाते हुए पुलिस को निर्देश जारी किया है कि राजपाल यादव को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। राजपाल यादव को कोर्ट ने ये सजा 5 करोड़ रुपये का लोन नहीं चुकाने के मामले में सुनाई है। राजपाल ने फिल्म के लिए दिल्ली के एक व्यापारी से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था।
फिल्म ‘अता पता लापताÓ साल 2012 में रिलीज होने के साथ ही बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। इस वजह से यादव ने लोन का पैसा समय पर नहीं चुका सके। वर्ष 2010 में राजपाल यादव ने सुरेंदर सिंह नाम के बिजनेसमेन से 5 करोड़ रूपए का लोन लिया था। राजपाल ने इसके बाद एक्सिस बैंक मुंबई का एक चेक सुरेंदर सिंह को दिया। लेकिन ये चेक सितंबर 2015 में बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया। बाद में लोन देने वाले व्यक्ति ने राजपाल यादव के खिलाफ कोर्ट में जाने का फैसला किया। 2018 में समझौता हुआ कि राजपाल यादव अब 10 करोड़ 40 लाख की रकम वापस लौटाएंगे, लेकिन राजपाल जब ये राशि नहीं चुका पाए तो कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने का फैसला किया है।
यह भी देखे : कंपनी का क्रेडिट कार्ड धोखे से किया हासिल…कर्मचारी ने किया लाखों का वारान्यारा…आरोपी गया जेल
Add Comment