इस आलीशान कैदखाने में रहता है सिर्फ एक कैदी…मिलती है ऐसी सुविधाएं….

भारत के गुजरात राज्य की तरफ एक छोर पर आपको समुद्र किनारे स्थित एक आलीशान बिल्डिंग नजर आएगी। महलनुमा इस बिल्डिंग को देखकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा… कि ये एक जेल है।
केंद्रशासित प्रदेश के रूप में जाने जाने वाले दीव की इस जेल की भव्यता देखकर आश्चर्यचकित हो जाएंगे। किसी जमाने में यह जगह पुर्तगाल की कॉलोनी के भीतर आती थी। करीब 475 साल पुरानी इस जेल में सिर्फ और सिर्फ एक ही कैदी रहता है।
कैदी का नाम दीपक कांजी है और उसकी उम्र 30 साल है। दीपक कांजी पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी की जहर देकर हत्या कर दी थी। जेल में कांजी सिर्फ अकेले रहते हैं इसलिए उनकी सुरक्षा में 5 सिपाही और 1 जेलर की तैनाती की गई है।
सभी की शिफ्ट घंटों के हिसाब से तय की गई है। इसके साथ ही उसके लिए खाने का बंदोबस्त पड़ोस के रेस्टोरेंट से किया गया है। वहीं उसे जेल में कुछ समय के लिए दूरदर्शन व अन्य अध्यात्मिक चैनल देखने की अनुमति है।
उसे जेल के भीतर गुजराती अखबार और मैगजीन दी जाती हैं। इसके अलावा शाम 4 से 6 बजे तक के बीच वह दो सिपाहियों के साथ खुली हवा में टहल भी सकता है।
यह भी देखे: ट्रेलर-कार और बाइक में भिड़ंत…दो की मौत…रेंजर घायल…