छत्तीसगढ़स्लाइडर

सावधान: मंदिरो में तैनात हैं चेन लूट गिरोह…पलक झपकते हो जाता है पार…दुर्ग में चार महिलाएं गिरफ्तार…

दुर्ग। देवी दर्शन कर लौट रहे दो महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी हो गई थी। चंडी मंदिर दुर्ग निवासी सावित्री नामदेव और ब्राह्मण पारा दुर्ग निवासी सावित्री देवी ने क्रमश: ढाई तोला और पांच तोला चेन चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी।



मामले में कोतवाली पुलिस ने उक्त घटना को अंजाम देने वाले चार महिलाओं के एक गिरोह को पकड़ा है। महिलाएं दुर्ग रेलवे स्टेशन डेरा में रह रही थी। दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि आरोपित महिलाओं के पति अपने गांव भाग गए हैं।


WP-GROUP

सीएसपी ने बताया कि महिलाओं ने ही मिलकर चोरी की दोनों घटना को अंजाम दिया था। उक्त घटनाएं क्रमश: तीन और चार अक्टूबर को चंडी मंदिर व पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने हुई थी।

यह भी देखें : 

भिखारी की मौत के बाद घर पहुंची पुलिस तो कैश देखकर उड़ गए होश… मिले इतने पैसे कि गिनने में ही लग गए दो दिन…फिक्स डिपॉजिट…बैंक पासबुक भी मिले लबालब…

Back to top button
close