क्राइमवायरलस्लाइडर

इस त‍ांत्रिक ने किया 120 महिलाओं से रेप, VIRAL वीडियो से पहुंचा जेल

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक तांत्र‍िक पुजारी अमरपुरी उर्फ बिल्लू को अरेस्ट किया गया है. पुजारी अमरपुरी उर्फ बिल्लू पर 120 महिलाओं से जबरन संबंध बनाने का आरोप है. ये 60 वर्षीय तांत्रिक फतेहाबाद इलाके का बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि तांत्रिक का नाम बाबा अमरपुरी एलियास बिल्लू है जो महिलाओं के वीडियो का इस्तेमाल उनका बार-बार ब्लैकमेल करने के लिए करता था।

पुलिस ने बताया कि लगभग 120 ऐसे वीडियो क्लिप्स बरामद किए गए हैं जिनमें तांत्रिक अलग-अलग महिलाओं के साथ है। बताया जा रहा है कि तांत्रिक के किसी करीबी ने ये सारी क्लिप्स पुलिस को सौंपी। अमरपुरी उर्फ बिल्लू के कमरे में तीन दरवाजे हैं। वह गुप्त रूप से महिलाओं को अपने कमरे में लाता था। उसके कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे।



मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमरपुरी के पास से 120 विडियो मिले, जिसमें वह महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाई दे रहा है। पुजारी के कमरे से नशीली गोलियां और तंत्र-मंत्र का सामान भी बरामद किया गया है। अमरपुरी का असली नाम अमरवीर है। वह 20 साल पहले पंजाब के मानसा से टोहाना आया था। शुरुआत में वह जलेबी की दुकान लगाता था। पत्नी की मौत के बाद वह तांत्र‍िक बन गया।

यह भी देखें : सरकारी गेस्ट हाउस में विवाहिता के साथ हैवानियत, 40 लोगों ने किया गैंगरेप

Back to top button
close