पोलिंग बूथ पर गोलीबारी… उपद्रव रोकने प्रशासन ने उम्मीदवारों को किया नजरबंद…EVM तोड़ी गई…

भिंड। चुनाव के दौरान हिंसा को रोकने के लिए प्रशासन ने उम्मीदवारों को नजर बंद कर दिया है। वहीं भिंड के मेहगांव विधानसभा के गढ़पारा/मोहनपुरा मतदान केंद्र पर गोलीबारी होने की सूचना है। इसमें दो कार्यकर्ताओं को गोलने की जानकारी आ रही है।
शिवपुरी जिले के भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई है। जिसमें दोनों तरफ से 7 लोग घायल हुए हैं। ग्वालियर चंबल संभाग में पुलिस प्रशासन को पहले से उपद्रव की आशंका थी, इसे रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, इसके बावजूद पुलिस फायरिंग हुई और झड़पे हुईं।
इसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाया गया है। भिंड के लहार में रायपुरा गांव के एक मतदान केंद्र में ईवीएम तोड़ी गई। तहसीलदार की गाड़ी को भी निशाना बनाया गया। इस केंद्र पर मतदान रोक दिया गया है। भिंड की अटेर विधानसभा में पोलिंग बूथ नंबर-109 पर दो पक्षो में खूनी संघर्ष हुआ।
इसमें चार जख्मी हो गए. विवाद फर्जी मतदान की वजह से हुआ. युवक को गोली मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुरा गांव में स्थित पोलिंग बूथ क्रमांक 218 पर युवक प्रदीप सिंह भदौरिया को गोली मारी गई, जो उसके चेहरे पर लगी है। जिसका आरोप राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. राजकुमार के समर्थकों पर लगाया गया है। उम्मीदवार राजकुमार को थाना में नजरबंद किया गया है।
यह भी देखे: बैंक में बंधक जमीन का बनाया इकरारनामा…18 लाख में सौदा कर ठगी करने वाला आरोपी पुलिस की हिरास्त में