छत्तीसगढ़

लोकतंत्र को सुरक्षित रखने में भारतीय संविधान की अहम भूमिका- कलेक्टर

कोण्डागांव। मुख्यालय के कोर्ट चौक पर स्थित अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष आज संविधान दिवस मनाया गया। संविधान दिवस मनाने के लिए यहां कलेक्टर नीलकंठ टीकम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सर्व समाज, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्य नागरिको, स्कूली बच्चों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया।

वहीं कलेक्टर ने संविधान में दिए गए कर्तव्यों और अधिकारी की रक्षा करने की भी बात कही। नीलकंठ टीकाम ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ करने के साथ कहा, देश के महान लोकतंत्र को सुरक्षित रखने में हमारे महान भारतीय संविधान की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका है।

संविधान में जहां प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार दिया गया है और कई मौलिक अधिकार दिए गए हैं, वहीं इन अधिकारों के साथ-साथ कई मूल कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया।

यह भी देखें : WhatsApp चलाने वालों के लिए खुशखबरी…वीडियो कॉल होगा आसान… 

Back to top button
close