कोण्डागांव। फरसगांव बीईओ की जायलो वाहन अनियंत्रित होकर बनियागांव में खड़ी दो बाइकों पर चड़ गई। इसके बाद जायलो एक घर में जा घुसी। हादसा के दौरान बीइओ वाहन में सवार नहीं थे, बेटे और पत्नी सवार थे। दोनों को चोटे आए है। वहीं एक बाइक चालक भी हादसे में घायल हो गया।
फरसगांव बीईओ शिवप्रकाश शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों के बाद उनके परिवार में शादी होनी है। शादी के खरीददारी के लिए उनकी पत्नी वर्षा शर्मा और बेटा आदित्य शर्मा जायलो वाहन से जगदलपुर जा रहे थे। बनियागांव हाई स्कूल के पास वाहन से नियंत्रण खो गया और जायलो पास खड़ी 2 मोटरसाइकिलों पर चड़ गई। मोटरसाइकिलों को रौंदते हुए जायलो एक घर में जा घुसी।
सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार एक मोटरसाइकिल संजय शर्मा की है। संजय शर्मा कोसा फार्म के केंद्र अधिकारी और घटना के दौरान मोटरसाइकिल खड़ी कर उतरे ही थे तभी हादसा हुआ।
यह भी देखें : गैस से भरे टैंकर और बस में आमने-सामने भिड़ंत… 2 दर्जन यात्री घायल…13 की स्थिति गंभीर…
Add Comment