
दंतेवाड़ा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर पुलिस ने 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो एक-एक लाख जबकि एक तीन लाख का ईनामी है।
गिरफ्तार नक्सलियों में मिरतुर एलओएस सदस्य मंगलो तेलाम, तीन लाख की ईनामी एरिया सप्लाई टीम प्रभारी मीना तेलाम, डीकेएएमएस सदस्य भीमा कुंजाम को भांसी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। ये सभी आगजनी, रेलवे सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य घटनाओं में शामिल रहे हैं। दूसरी गिरफ्तारी बारसूर थाना क्षेत्र के मंगनार इलाके से की गई है।
यहां से जनमिलिशिया कमांडर दशमन कवासी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है जो सड़क काटने, पुलिस की रेकी करने सहित अन्य काम किया करता है। इस पर भी एक लाख रुपए का इनाम घोषित है।
तीसरी गिरफ्तारी जनमिलिशिया डिप्टी कमांडर फगनू मकामी की है। पुलिस ने गाटम-लखापाल के बीच घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। वह हत्या, ब्लास्ट जैसी घटनाओं में शामिल रहा है। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से कई जानकारियां पता चली है।
यह भी देखें : BIG BREAKING: चुनाव के बाद फिर नक्सली घटना…पुलिस और माओवादी के बीज मुठभेड़ जारी…एक नक्सली ढेर, मोहित गर्ग ने की पुष्टि