छत्तीसगढ़सियासत

VIDEO: EVM मशीन में गड़बड़ी की आशंका… विकास उपाध्याय पहुंचे शासकीय इंजीनियरिंग कालेज

रायपुर। मतदान के बाद प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो गई हैं। वहीं कांग्रेस के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विकास उपाध्याय शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे जहां ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को देखने के लिए विकास ने पूरे परिसर में घुम कर देखा। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम मशीन को रखा गया हैं।

ईवीएम में होने वाली गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल ने भी आशंका जाहिर की थी। जिसके बाद से कांग्रेसी सक्रिय हो गए हैं। कल से कांग्रेसी कार्यकार्ता सुरक्षा कारणों से 24 घंटे कॉलेज परिसर में रहेंगे उपस्थित रहेंगें।

यह भी देखे : जरूरत पड़ने पर ही बदली गईं EVM मशीनें… कहीं पर भी मतदान एक घंटे से अधिक बाधित नहीं हुआ…

Back to top button
close