छत्तीसगढ़सियासत

मतदान के बाद मिले रुझानों से भाजपा में उथलपुथल…भाजपा से ईवीएम को बचाये रखने रतजगा करना पड़े तो कांग्रेसी वो भी करेंगे-शैलेष नितिन त्रिवेदी

रायपुर। संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो भाजपा से ईवीएम को बचाए रखने कांग्रेस के कार्यकर्ता रतजगा भी करेंगे। जनता ने 15 साल के भाजपा की कुशासन, भ्रष्टाचार सरकार के खिलाफ अपना मत दिया है। मतदान के बाद मिले रुझानों से भाजपा में उथलपुथल मची हुई है।

कालेधन और बाहुबल का उपयोग कर लोकतंत्र के खिलाफ काम करने वाली भाजपा को जनता का समर्थन नहीं मिला। 90 विधानसभा सीटों में भाजपा के प्रत्याशियों की स्थिति खराब है। भाजपा की सत्ता और संगठन अनैतिक तरीकों का इस्तेमाल कर चौथी बार सत्ता पाने की जुगत में लगी हुई है। कांग्रेस जब भी ईवीएम के विषय में सवाल करती है तो भाजपा में खलबली मचती है ऐसा लगता है कि भाजपा की जीत का रहस्य ईवीएम मशीन में ही है।

यह भी देखे :  भाजपा विपक्ष में बैठकर देखेगी… किसानों को कर्ज मुक्त होते हुये… कांग्रेस की सरकार बनने पर धान का दाम 2500 रूपए किंवटल मिलेगा, बिजली बिल हाफ होगा- शैलेष नितिन त्रिवेदी 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471