कोण्डागांव। माकड़ी के ग्राम पंचायत श्यामपुर में शिवि डेवलपमेंट सोसाइटी मसोरा कोण्डागांव के माध्यम से महिला जागरूकता अभियान का कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम में महिला हिंसा के प्रति जागरूकता और समाज में सम्मान पूर्ण जीवन यापन के लिए के महिला कार्यकर्ता इश्वन पटेल ने अत्याचारों से मुक्ति,
महिला हिंसा खत्म करना, बच्चे और महिलाओं के स्वास्थ्य स्तर में सुधार लिंग भेद को खत्म कर बराबरी का हक देना, लैंगिक समानता प्राप्त कर महिलाओं और लड़कियों को सशक्त करना, आत्म निर्भय बनाने के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अनिमा बेक, हेमलता कौशिक,
मितानीन निर्मला कौशिक, देवंतीन, यमुना, जुगल दई, रेवती पटेल, गीता सेन, सुनीता पटेल, गीता दीवान, विमला पटेल, रजंतीन, सुमित्रा, हिरनदइ, सुशीला, जयबतीह, रुक्मणी, यशोदा, गोदावरी, जलेन्द्री, चांदनी, पुनेश्वरी, पुष्पा पांडे, भुनेश्वरी सर्वोदय महिला के समस्त पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
यह भी देखे : जश-प्रण हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए सुब्रत साहू… दिव्यांग रैन दास ने किया पैर से हस्ताक्षर, मतदान करने लिया शपथ
Add Comment