रायपुर। मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा नेता नरेश गुप्ता के द्वारा ईवीएम मशीनों की वकालत करते हुये जारी किये गये बयान पर पलटवार करते हुये कांग्रेस ने कहा है कि अब मुख्यमंत्री और भाजपा ईवीएम मशीनों के खराब होने को भी जायज ठहराने में लगे है। 19 जिलों में 562 मशीनों के धोखा देने का तो सरकारी आंकड़ा है।
दरअसल जानबूझकर गुजरात की मशीनों का प्रयोग किया गया ताकि गड़बडिय़ों को अंजाम दिया जा सके। यह दीगर बात है कि जनमत के आगे इन गड़बडिय़ों का कोई प्रभाव नहीं होगा। ईवीएम को दोष देने को कांग्रेस की आदत कहे जाने का कड़ा प्रतिवाद करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है
कि भाजपा जन्य गड़बडिय़ों का कांग्रेस की आदत कहकर जायज नहीं ठहराया जा सकता है। ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ की संभावनाओं से सतर्क रहने और चौकसी करने के निर्देश भाजपा की हार की प्रबल संभावनाओं को देखते हुये ईवीएम मशीनों से मतदान के बाद छेड़छाड़ की साजिश से सतर्क रहने की कांग्रेस ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है।
त्रिवेदी ने बताया है कि विधानसभा चुनाव के लिये बनाये गये। कंट्रोल रूम में आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की उपस्थिति में हुयी बेहद महत्वपूर्ण बैठक में विधानसभा चुनाव में सभी कांग्रेस प्रत्याशियों और जिला कांग्रेस संगठन, ब्लाक कांग्रेस संगठन को इस दिशा में सतर्क रहने एवं जागरूक रहकर निगरानी करने को कहा गया है।
Add Comment