रायपुर। आरंग थाना के रसनी टोल नाका पर बोलेरो सवार 4 युवकों ने टोल प्लाजा कर्मचारी से जमकर मारपीट की है। मारपीट के बाद युवक फरार हो गए। मारपीट से टोल प्लाजा कर्मचारी कौशल कुमार कन्नौजे घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया हैै। सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हुई है।
बताया गया कि कार सवार युवकों ने पहले टोल प्लाजा के कर्मचारियों से किसी बात को लेकर विवाद किया फिर मारपीट करने लगे। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
यह भी देखे : फुटपाथ में सो रहे मजदूरों को कार ने कुचला…5 की मौत…कई घायल
Add Comment