रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के 90 सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव संपन्न हो गया है। पहले चरण में 18 सीटों के लिए मतदान कराया गया वहीं दूसरे चरण में बांकी 72 सीटों के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। दोनों चरणों में छूट-पूट घटनाओं के साथ मतदान शांति पूर्ण संपन्न हुआ।
मतदाता काफी उत्साह के साथ वोट कर अपना काम कर दिया है। 90 सीटों में अपना भाग्य आजमा रहे उम्मीदवारों का भाग्य अब ईवीएम में कैद हो गया है। इसी के साथ ही किसकी सरकार बनेगी इसको लेकर कयास का दौर चालू हो गया है।
चाय की दुकान से लेकर चौक-चौराहों और राजनीति दफ्तरों में चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस-भाजपा के साथ ही जोगी कांग्रेस-बसपा गठबंधन ने बहुमत का दावा किया है। 11 दिसंबर को मतगना है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को हुआ।
दूसरे चरण में भी मतदाताओं ने जबर्दस्त उत्साह के साथ मतदान किया है। मतदान के प्रतिशत को देखते हुए सभी राजनीति पार्टियों में उत्साह का वातावरण है। जिस प्रकार से मतदाता घरों से निकल कर वोट डाले हैं उसे लेकर प्रमुख राजनीतिक पार्टी अपने पक्ष में बता रहे हैं। भाजपा, कांग्रेस के साथ जनता कांग्रेस-बसपा गठबंधन भी सरकार बनाने के दावे कर रहे हैं।
मंगलवार को देर रात तक मतदान चलता रहा। मतदान खत्म होते ही उम्मीदवार आंकड़ा तलाशने में लग गए। बुधवार सुबह से सभी प्रत्याशियों के घरों और कार्यालयमों में भीड़ थी। उम्मीदवार कार्यकर्ताओं से चर्चा कर किसके पक्ष में मतदान हुआ है इसे जांचने की कोशिश करते रहे।
बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर संभाग की सीटों पर सबकी निगाहें टिकीं हुई हैं। जीत के दावे तो सभी कर रहे हैं लेकिन अंदर से परिणामों को लेकर आशंकित भी हैं। सत्ता पर कोन काबिज होगा यह 11 दिसंबर को पता चल पाएगा। 15 साल से राज्य की कमान संभाल रही भाजपा को फिर से सरका बनाने की उम्मीद है।
वहीं डेढ़ दशक से विपक्ष में बैठी कांग्रेस को इस बार उम्मीद है कि वह सत्ता पर काबिज होगी। प्रदेश में पहली बार तीसरी शक्ति के रूप में जोगी-बसपा गठबंधन मैदान पर उतरा है। उसे भी उम्मीद है कि वह बड़ा उलटफेर करने में सक्षम हैं।
Add Comment