Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

बड़ी खबर : पुलिस के हाथ में भाजपा का Dummy EVM देख बौराए कांग्रेसी…हंगामा

[sg_popup id=”46924″ event=”inherit”][/sg_popup]कोरिया। जिले के बैकुंठपुर विधानसभा के बड़ेकलुआ में एक पुलिस कर्मी के पास भाजपा का डमी ईवीएम मिला है। पुलिस जवान मतदान कराने सुरक्षा व्यवस्था में ही लगा हुआ था। उक्त ईवीएम में कमल फूल का निशान था और भाजपा प्रत्याशी भैयालाल राजवाडे को वोट देने अपील किया जा रहा था।

प्रदेश में आज दूसरे चरण का चुनाव हो रहा है। 72 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इस दौरान प्रदेश भर से अलग-अलग तरह की घटनाएं सामने आ रही है। कोरिया जिले में तो डमी ईवीएम ही मिला है।
बैकुंठपुर विधानसभा के बड़ेकलुआ में मतदान शांति पूर्ण चल रहा था।

इस बीच वहां सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कर्मी बार-बार मतदाताओं के पास पहुंच रहा था और कुछ दिखा रहा था। इस पर वहां मौजूद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की नजर पड़ी। कार्यकर्ता पास पहुंचे तो पुलिस वाले के हाथ में डमी ईवीएम था। जिसमें कमल का फूल बना हुआ था।

पुलिस कर्मी मतदाताओं को डमी ईवीएम दिखा कर भाजपा प्रत्याशी भैयालाल राजवाड़े को वोट करने अपील कर रहा था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत स्थानीय निर्वाचन आयोग से की है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इस प्रकार की हरकत से निष्पक्ष मतदान की प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है।

यह भी देखे : अचानक खराब हो गई EVM… 45 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा वोटिंग के लिए 

Back to top button
close