Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर
बड़ी खबर: भारत और चीन के बीच झड़प में छत्तीसगढ़ का जवान शहीद… 1 महीने पहले ही LAC पर हुई थी पोस्टिंग…

कांकेर। भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद में कांकेर जिले से चारामा ब्लॉक का जवान भी शहीद हुआ है।
सोमवार की रात सीमा पर चीनी सैनिकों से झड़प हो गई थी। इस झड़प में जवान गणेश राम कुंजाम गंभीर रूप से घायल था।
मंगलवार को इलाज के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया था। शहीद गणेश राम ने साल 2011 में आर्मी ज्वाइन की थी।
1 माह पहले ही चीन बॉर्डर पर उसकी पोस्टिंग की गई थी। इस खबर के बाद से शहीद जवान के ग्राम गीधाली में शोक का माहौल है।