
रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पूरे परिवार के साथ मतदान किया। मुख्यमंत्री दोपहर में कवर्धा के केन्द्र क्रमांक 236 में मतदान किया। मतदान के बाद रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बना रही है।
भाजपा 65 प्लस के साथ चौथी बार सरकार बनाने जा रही है। भाजपा ने जो काम किया है, मेहनत की है उसका लाभ मिलना तय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता काफी उत्साह के साथ मतदान करने निकल रहे हैं। दूसरे चरण के 72 सीटों में जो रूझान मिल रही है उसमें भाजपा 50 सीटों में आगे रहेगी।
कांग्रेस के आरोप पर रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस को सभी चीजों में आरोप ही दिखता है। वे आरोप पत्र पहले जारी कर देते हैं। हर बार ईवीएम मशीन को दोषी ठहराते हैं। पंजाब-कर्नाटक में स्थिति अच्छी थी तो कोई जवाब नहीं आया।
सुबह ईवीएम में थोड़ी खराबी आई थी उसे सुधार लिया गया है। अब तो वोट दिखाई देता है कि आर किसे वोट दे रहे हैं। इसमें गड़बड़ी की कोई बात ही नहीं है। बस्तर से लेकर राजनांदगांव, सरगुजा कोरिया सभी जगह भाजपा की अच्छी स्थिति है।