रायपुर। जोगी कांग्रेस के नेता पार्टी से नाराज चल रहे हैं और लगातार एक के बाद एक इस्तीफा दे रहे हैं। शनिवार को गुलाब सिंह और गजराज पगारिया ने पार्टी छोड़ दी है। वहीं विधान मिश्रा और अब्दुल हमीद हयात के भी पार्टी का दामन छोडऩे की खबर चल रही है।
हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विधान मिश्रा ने इस्तीफे की खबर को निराधार बताया है। शुक्रवार को जोगी बंगले में मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें गजराज पगारिया के साथ विजय निजावन ने मारपीट की थी। मामला बंगले से निकलकर थाने तक पहुंच गया है।
इस्तीफे के बाद गजराज पगारिया ने कहा था कि जोगी बंगले में हुई घटना से बहुत दुखी हैं। इसी वजह से पार्टी छोड़ रहे हैं। जोगी के खास माने जाने वाले गुलाब सिंह ने भी अचानक जनता कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। उनके पार्टी छोडऩे की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। क्योकि वे अजीत जोगी के काफी करीबी माने जाते थे।
यह भी देखे : जनता कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गजराज पगारिया का इस्तीफा…बंगले में हुई घटना से दुखी होकर छोड़ी पार्टी…
Add Comment