टेक्नोलॉजीट्रेंडिंगस्लाइडर

(बड़ी खबर) छत्तीसगढ़ : बरसात में आकाशीय बिजली गिरने की चिंता से मुक्त करेगा ये App… 30 से 40 मिनट पहले ही दे देगा चेतावनी…

नारायणपुर। केंद्र सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने एक खास तरह का मोबाइल फोन एप्प बनाया है। इस एप्प की मदद से बिजली गिरने के 30 से 40 मिनट पहले ही इसकी चेतावनी मोबाइल फोन उपयोगकर्ता को प्राप्त हो जाएगी।

इस एप्प का नाम ‘दामिनीÓ है, जो हमें बिजली गिरने के पहले चेतावनी देता है एवं साथ ही साथ इससे बचाव की भी जानकारी देता है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मैट्रोलोजी), पुणे ने इसे विकसित किया है एवं यह गूगल प्ले स्टोर पर निशुल्क उपलब्ध है।



जिला कृषि मौसम इकाई के कृषि मौसम वैज्ञानिक उत्तम दीवान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस एप्प को एंड्राइड फोन उपयोगकर्ता आसानी से गूगल प्ले स्टोर से बिल्कुल मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें रजिस्टर करने के बाद लोकेशन डालने पर यह एप्प उस स्थान में बिजली गिरने की आशंका होने पर उपयोगकर्ता को तुरंत इसकी सूचना दे देता है। इसे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं मे संचालित किया जा सकता है।

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मैट्रोलोजी, पुणे से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुनिया भर में प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली मौतों में सबसे ज्यादा मौतें गाज गिरने से होती हैं। भारत में बिजली गिरने से हर साल 2000 मौतें होती हैं। इसी बात को ध्यान में रख कर दुर्घटनाओं को कम करने यह एप्प विकसित किया गया है और इस एप्प से लोगों को बहुत मदद मिलेगी।

Back to top button
close