Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

भाजपा प्रभारी अनिल जैन का कांग्रेस पर हमला, कहा- छत्तीसगढ़ में इन दिनों मसखरी टाइप के नेता घूम रहे हैं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी अनिल जैन ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को स्थानीय नेता पर विश्वास नहीं है। जितने भी विज्ञापन हंै उसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी के ही फोटो लगे हैं।

जिसे देखने से ऐसा लगता है कि क्या राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। कांग्रेस झूठ का सहरा ले रही है। उन्होंने कहा कि 1930 और 1949 में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ राज्य का विरोध किया था। उन्होंने कहा- भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ निर्माण किया और नरेंद्र मोंदी ने देश की जनता के लिए 33 करोड खाता जन धन के खोले।

कांग्रेस के बैंकों में भी जनता के लिए इस प्रकार की योजना नहीं थी। नरेंद्र मोदी ने 90 प्रतिशत योजनाएं गरीबों के लिए है। कांग्रेस के झूठ के बारे में उन्होंने कहा कि 1998 में कांग्रेस के घोषणा पत्र में हर परिवार को स्वास्थ्य कार्ड बनने और निशुल्क इलाज की घोषणा की थी, लेकिन कांगे्रस ने इस पूरा नहीं किया।

जबकि भाजपा के मुख्यमंत्री ने स्मार्ट कार्ड योजना में जनता को 50 हजार तक इलाज की नि:शुल्क स्वस्थ सुविधा दी और आयुष्मान योजना के अंतर्गत 5 लाख तक स्वाथ बीमा उपलब्ध कराया है। कांग्रेस ने भोजन के अधिकार देने की घोषणा की थी, लेकिन वादा नहीं निभाया।

कांग्रेस के समय 52 प्रतिशत लोग कुपोषण के शिकार थे। भाजपा की सरकार ने एक रुपए किलो चावल देकर जनता को भोजन का अधिकार दिया, आदिवासियों को चना दे रही है। कांग्रेस टॉयलेट की घोषणा की थी, उसे भी पूरा नहीं किया।

भाजपा ने आज पूरे देश में टॉयलेट का निर्माण कराया। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मसखरी टाईप के नेता घूम रहे हैं। जो सैनिकों का अपमान करने वाले पाकिस्तान का प्रशंसक है।

यह भी देखे : जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका…कोर कमेटी के सदस्य व दो बार के विधायक गुलाब सिंह कांग्रेस में शामिल… 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471