क्राइमछत्तीसगढ़

ढाई साल की बच्ची को जेल प्रहरी ले गया घुमाने…फिर किया दुष्कर्म…

जगदलपुर। बस्तर में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। केंद्रीय जेल के प्रहरी ने ढाई साल की मासूम को अपने हवस का शिकार बनाते हुए, उसके निजी अंगों से छेड़छाड़ की है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि आरोपी चंद्रशेखर रत्नाकर केंद्रीय जेल में प्रहरी का काम करता है। आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली ढाई साल की मासूम बच्ची को घुमाने ले जाने के बहाने उसके शरीर के निजी अंगों से छेड़छाड़ की थी।



मासूम ने दर्द होने पर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसकी मां पूछताछ के लिए आरोपी के घर पहुंची। इस दौरान आरोपी ने महिला से भी छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी दी।

पति के काम से बाहर होने के कारण महिला ने डरकर ये बात किसी को नहीं बताई। जब उसका पति घर लौटा तब उसने पूरी आप बीती अपने पति को सुनाई। परिजनों ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से धर दबोचा है।

यह भी देखें : राजधानी में छात्रा से गैंगरेप…दो युवक गिरफ्तार… 

Back to top button
close