छत्तीसगढ़सियासत

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना…गंगाजल लेकर शपथ लेने की कर रहे है ड्रामेबाजी,कांग्रेस सीडी कांड और टिकटों की सौदेबाजी में उलझी

रायपुर। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा गुरुवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूरे देश के साथ छल कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि जब गंगा नदी प्रदूषित थी, तब तो उनके पूर्ववर्ती शासकों ने सिवाय ड्रामेबाजी के कोई ठोस और सार्थक काम नहीं किया।

कांग्रेस के 10 सालों के शासनकाल में भी कोई काम इस दिशा में हुआ नहीं। आज केन्द्र और उत्तरप्रदेश सरकारों के प्रयासों से गंगा सफाई का कारगर काम हो रहा है तो राहुल गांधी गंगाजल लेकर शपथ लेने की ड्रामेबाजी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव यहां के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विकास कार्यों पर हो रहे हैं।

कांग्रेस तो सीडी कांड और टिकटों की सौदेबाजी की राजनीति में उलझी हुई है। भाजपा का एजेंडा पूरे देश और सभी प्रदेशों में विकास ही है जबकि कांग्रेस अध्यक्ष लगातार झूठ बोलकर देश को दिग्भ्रमित कर रहे हैं, देश के साथ छल कर रहे हैं। दरअसल कांग्रेस जुमलेबाजी करके सत्ता हासिल करने की फिराक में है, जिसे छत्तीसगढ़ के मतदाता कभी पूरा नहीं होने देंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ में भाजपा की शानदार जीत का दावा किया।

यह भी देखे : धमतरी-कोरिया में गरजे योगी, कहा… आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार को कांग्रेस ने दिया बढ़ावा… छत्तीसगढ़ राम का ननिहाल और अयोध्या जन्म भूमि इसलिए दोनों राज्य जुड़वा…

Back to top button