देश -विदेशवायरलस्लाइडर

भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों के दर्शन कराएगी रामायण एक्सप्रेस… श्रीलंका तक कर पाएंगे यात्रा…कुल 16 दिनों का होगा सफर…800 मुसाफिर कर सकेंगे यात्रा…

दिल्ली। भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों के दर्शन कराने वाली विशेष ट्रेन रामायण एक्सप्रेस की शुरुआत 14 नवंबर से हो रही है। सफदरजंग स्टेशन पर श्रीरामायण एक्सप्रेस अपनी पहली यात्रा के लिए तैयार है। इस खास मौके पर स्टेशन और ट्रेन दोनों को सजाया गया है।

दोपहर दो बजकर 50 मिनट पर ट्रेन अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुई। श्रीरामायण एक्सप्रेस श्रद्धालुओं को उन सभी तीर्थ स्थानों की यात्रा कराएगी जहां कभी भगवान राम गए थे। ट्रेन के जरिए श्रद्धालु भारत से लेकर श्रीलंका तक भगवान राम से जुड़ी जगहों का दर्शन करेंगे और उनसे जुड़ी कथाओं के बारे में जान पाएंगे।

रामायण एक्सप्रेस का सफर कुल 16 दिनों का होगा। ट्रेन में 800 मुसाफिर सफर कर पाएंगे जिनमें से 40 श्रद्धालु श्रीलंका तक की यात्रा करेंगे। ट्रेन की पहली यात्रा के लिए सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। भारत में यह ट्रेन अयोध्या, नंदीग्राम, जनकपुर, वाराणसी, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हम्पी और रामेश्वरम के दर्शन कराएगी।



श्रीलंका तक जाने वाले श्रद्धालु कोलंबो, कैंडी, नुवारा एलिया के दर्शन कर पाएंगे। भारत में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन का किराया 15 हजार 120 रुपए रखा गया है, वहीं श्रीलंका तक जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए किराया 36 हजार 970 रुपये होगा। यात्रा के दौरान उच्च स्तर की सुरक्षा व्यस्था रहेगी और श्रद्धालुओं के साथ टूर मैनेजर भी रहेगा जो कि यात्रियों को हर तीर्थ स्थान का विवरण सुनाएगा।

टूर पैकेज के सारे इंतजाम आईआरसीटीसी की तरफ से ही किए जाएंगे। भोजन और ठहरने की व्यवस्था पैकेज का हिस्सा है। श्रीलंका में भी भगवान राम से जुड़े कई स्थल हैं। मान्यता है कि भगवान राम के समय में यही रावण की लंका थी।

दूसरे फेज की यात्रा का पैकेज ऐच्छिक है। यानी यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप श्रीलंका की यात्रा करना चाहते हैं कि नहीं। अगर जाना चाहते हैं तो इसके लिए आईआरसीटीसी आपको चेन्नई से फ्लाइट उपलब्ध कराएगा। यह टूर पैकेज 6 दिन और 5 रात का है।

यह भी देखें : अब आएगा 75 रुपये का सिक्का…Notification जारी…सुभाष चंद्र बोस के पहली बार तिरंगा फहराने की वर्षगांठ पर जारी करने का ऐलान 

Back to top button
close