दिल्ली में इन दिनों प्रदूषण का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही हैं। इस बीच कुछ कंपनियों ने बोतलबंद हवा बेचने का धंधा भी शुरू कर दिया है। बस इसके लिए आपको अपनी जेबें ढीली करनी पड़ेगी। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, इसे आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।
आप सोच रहे होंगे कि हवा बेचने का कारोबार विदेशी कंपनियां कर रही हैं, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। कई देसी कंपनियां भी ताजी और शुद्ध हवा बेच रही हैं। इनमें हवा लीटर के हिसाब से मिलेगी। यह फिलहाल ऑनलाइन ही उपलब्ध है। कंपनियां जल्द ही इसे ओपन मार्केट में लाने का प्रयास कर रही हैं।
एक भारतीय कंपनी उत्तराखंड की पहाडिय़ों का हवा बेच रही है। कंपनी के 10 लीटर हवा की कीमत 550 रुपए है। इससे आप 160 बार हवा ले सकते हैं। कंपनी उत्तराखंड के चमोली की हवा बेच रही है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की एक कंपनी ने दो साइज में अपने हवा की बोतलों को लॉन्च किया है।
एक बोतल 7.5 लीटर का है। इसकी कीमत 1499 रुपए हैं। वहीं कंपनी 15 लीटर हवाओं वाला एक अन्य बोतल भी बेच रही है। इसकी कीमत 1999 रुपए हैं। शुद्ध और ताजी हवा की बोतल के साथ पंप मिल रहा है। यह मास्क की तरह ही होता है। मास्क को अपने मुंह पर सेट कर आप बोतल पर लगे बटन को पुश कर आसानी से हवा ले सकते हैं।
यह भी देखें : इस भाभीजी के घर आने वाली है खुशखबरी… छोड़ सकती हैं टीवी शो!
Add Comment