छत्तीसगढ़सियासत

कोरबा में राहुल की चुनावी सभा, कहा- नोटबंदी के जरिए PM ने देश को लूटा

कोरबा। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के प्रचार के लिए यहां पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को कोरबा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नोटबंदी से बड़ा घोटाला हिन्दुस्तान में नहीं हुआ है। नोटबंदी की सच्चाई जल्द ही देश की जनता के सामने आएगी।

राहुल गांधी छग के कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए मंगलवार से प्रदेश प्रवास पर है। आज वे कोरबा में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नोटबंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने नोटबंदी के जरिए देश की जनता को लूटा है।

नोटबंदी के बाद देश की गरीब जनता, किसान, मजदूर, माता-बहनें भी लाईन में लगे रहे, लेकिन अमीर लोग लाइन में नहीं दिखे क्यों। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश की जनता, छग की जनता का पैसा चोरी कर देश के सिर्फ चंद अमीर लोगों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। नोटबंदी के बाद विजय माल्या जैसे कई अमीर लोग देश का करोड़ों रूपये लेकर विदेश भाग जाते है।

यह भी देखें : कांग्रेस का रोड शो आज शाम, भूपेश-सिंहदेव होंगे शामिल 

Back to top button
close