छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

कांग्रेस के पास नीयत-नीति और ना नेता है…नकल से सरकार नहीं बनती…योजनाएं होने चाहिए- रमन

सूरजपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बुधवार को सूरजपुर जिले के लटोरी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास ना तो नीयत है ना ही नीति और ना ही नेता है। कांग्रेस सिर्फ वोट की राजनीति करती है। सीडी की सियासत कर रही है। कांग्रेस भाजपा की नकल कर सत्ता पाना चाह रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कभी गरीबों के विकास पर ध्यान नहीं दिया। जब कांग्रेस की सरकार थी तब सूरजपुर जिले के लोग कनकी और कुटकी खाकर जीवन यापन करते थे। भाजपा की सरकार आई तब यहां का विकास शुरू हुआ। कमल खिला तब से विकास हुआ।

आपका एक-एक वोट हमारे लिए आशीर्वाद है। आज यहां शांति और विकास दिख रहा है ये 15 साल की मेहनत है। तब ये वातावरण बना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की नकल कर रही है। नकल करके कुछ नहीं कर सकते।

अब वे 1 रुपये किलो में चावल देने की बात कह रहे हैं। इतने दिनों तक उन्हें चावल और धान की याद नहीं आई। हमने तो 11 साल से चावल दे रहे हैं। 128 महीने हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने वोट के लिए चावल की योजना नहीं बनाई थी।

गरीब का बेटा खाली पेट ना सोए। गरीबों के जीवन में परिवर्तन आए इसलिए योजना बनाई थी। कांग्रेस को इसपर राजनीति सुझ रही है। यह योजना एक दिन का नहीं है। चावल देने से सरकार नहीं बनती। कांग्रेस रमन को हटाने षड़तंत्र कर रहे हैं। हमारे चरित्रवान नेताओं का सीडी बना रहे हैं। इससे काम नहीं बना तो अब वे अपने ही नेता का सीडी बना रहे हैं।

यह भी देखें : छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ रहे 90 प्रत्याशियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज…जाने कौन-कौन हैंभाजपा-कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों ऐसे उम्मीदवार…. 

Back to top button
close