रायपुर। पहले चरण के 18 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश की प्रमुख पार्टियां जीत-हार को लेकर समीक्षा शुरू कर दी है। भाजपा, कांग्रेस और जनता कांग्रेस ज्याद सीट जीतने के दावे कर रहे हैं।
मतदान खत्म होने के कुछ घंटे बाद ही भाजपा ने एकात्म परिसर में बैठक की। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय, प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन लगभग डेढ़ घंटे तक मंत्रणा की।
दूसरे चरण की मतदान को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में सरगुजा व बिलासपुर क्षेत्र में तैनात नेताओं को भी रायपुर बुलवाया गया था। कांग्रेस ने भी 18 सीटों को लेकर समीक्षा की। पहले चरण की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सौंपेंगे।
पहले फेस में मतदान की आ रही खबरों के आधार पर भाजपा नेताओं ने सेकेंड फेस की वोटिंग के लिए जोरदार प्रचार का फैसला किया है। भाजपा मंगलवार से धुआंधार प्रचार करेंगी। एक-एक सीट को लेकर चर्चा की गई।
पिछले चुनाव में बस्तर संभाग में भाजपा को 12 में से चार और राजनांदगांव जिले में 6 में से दो सीटें मिली थीं। बैठक में चर्चा के दौरान भाजपा नेताओं में इन 18 सीटों को लेकर अलग अलग राय थी। कोई भाजपा को 18 में से 14, कोई 18 में से 8 तो कोई 18 में दस सीटें दे रहा था।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भाजपा 18 में से 14 सीट जीत रही है। उन्होंने कहा कि वे 65 प्लस से जीतेंगे। वहीं मुख्यमंत्री को उम्मीद है वे राजनांदगांव में बड़ी जीत दर्ज करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा सवा सात बजे तक मतदान हुई है। पिछली बार हमने 18 में से 6 सीटें जीती थी, इस बार 18 में से 14 सीटें जीतेंगे। भाजपा पहले चरण के मतदान से ही बढ़त पर आ गई है।
पहले चरण के मतदान के बाद कांग्रेस ने 18 सीटों पर समीक्षा की। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने बस्तर और राजनांदगांव के प्रत्याशियों और चुनाव संचालकों से चर्चा की। दोनों नेता राहुल गांधी को इसकी रिपोर्ट देंगे।
यह भी देखें : दूसरे चरण के लिए भाजपा का आज से धुआंधार प्रचार… मुख्यमंत्री लेंगे 6 जिलों में सभा…
Add Comment