रायपुर। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में 12 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 10:15 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगी।
10:30 बजे पिथौरा विधानसभा बसना जिला महासमुंद रवाना होंगी। पूर्वान्ह 11:10 बजे बसना विधानसभा क्षेत्र में आमसभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 12:30 बजे खरसिया रायगढ़ विधानसभा पहुंचेंगी और आमसभा को संबोधित करेंगी।
केन्द्रीय मंत्री दोपहर 1 बजे रायगढ़ से कोरबा प्रस्थान करेंगी। दोपहर 2 बजे कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा में आमसभा को संबोधित करेंगी। रामपुर विधानसभा से दोपहर 2:45 बजे रवाना होकर दोपहर 3:30 बजे कवर्धा जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगी और आमसभा को संबोधित करेंगी।
शाम 4:20 बजे पंडरिया विधानसभा से रवाना होकर शाम 4:55 बजे रायपुर स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेगी। श्रीमती ईरानी शाम 7:40 बजे दिल्ली रवाना होंगी। भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रात: 9 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
प्रात: 10:25 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल से हेलीकाप्टर द्वारा कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा रवाना होंगे। प्रात: 10:55 बजे मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12:10 बजे सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विधानसभा पहुंचेंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे।
दोपहर 1:35 बजे प्रेमनगर से प्रस्थान कर सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विधानसभा में आमसभा को संबोधित करेंगे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी दोपहर 3 बजे बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा में आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4:50 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगे और शाम 7:40 बजे दिल्ली रवाना होंगे।
यह भी देखें : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव, माड़ागांव, बिन्द्रानवागढ़ के कार्यक्रमों में होंगें शामिल
Add Comment