Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

BREAKING: रमन बोले-जनता हमें 5 साल और देती है तो हम छत्तीसगढ़ को हिन्दुस्तान में नम्बर-1 कर देंगे…पहले चरण के 18 में से 14 सीटें जीतेंगे…

रायपुर। बालोद जिले के चुनावी दौरे पर जाने से पहले मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह 12 तारीख को प्रदेश की 18 सीटों पर होने वाले मतदान पर कहा कि इस बार हम 18 में से 14 सीटें जीतेंगे।

यह मतदान छत्तीसगढ़ की नई दिशा तय करेगा, क्योकि इसबार का वातावरण भाजपा के पक्ष में हैं। पहली सीढ़ी कल से शुरू होगी जिसमें भाजपा बढ़त बना लेगी।
नक्सली घटनाओं पर रमन सिंह ने कहा कि नक्सलियों की यह कायरता है कि मतदान को प्रभावित करने के लिए कदम उठाते है। 

अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए घटनाओं को अंजाम देते हैं लेकिन हमारे सुरक्षा बल इसमें सजग हैं। ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इसकी कोशिश है। कांग्रेस पर सीएम ने निशाना साधते हुए कहा कि झीरम घाटी के शहीदों पर कांग्रेस सिर्फ आंसू बहाने का काम करती है बल्कि भाजपा नक्सलियों के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ रहे हैं।

इससे बड़ा शहीदों का अपमान और क्या होगा कि कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नक्सलियों को क्रांतिकारी कहता है। यह नक्सलियों की पार्टी है। कांग्रेस की मनोवृत्ति से नक्सलवाद पनपा है।

राहुल गांधी के वादों पर रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस झूठे वादे करती है लेकिन हमने जो कहा वो किया। जनता हमें 5 साल और देती है तो हम छत्तीसगढ़ को हिंदुस्तान में नम्बर 1 कर देंगे।

यह भी देखे: 18 में से 10 सीटों में सुबह 7 से 3 बजे तक मतदान… राजनांदगांव की पांच और बस्तर की तीन विस में 8 से 5 तक डाले जाएंगे वोट… 

Back to top button
close