नक्सली जनताना सरकार अध्यक्ष गिरफ्तार…एक लाख का था इनाम…

दंतेवाड़ा। कटेकल्याण थाना पुलिस ने मुनगा-चिकपाल व सुकमा के मारजुम क्षेत्र में नक्सलियों के परचेली पंचायत कमेटी अध्यक्ष व जनताना सरकार अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। बस्तर आईजी विवेकानंद सिंहा ने बताया कि एक लाख के इनामी वेट्टी हड़मा को परचेली बंडीपारा के जंगलों से गिरफ्तार किया गया है। लंबे समय से नक्सल संगठन से जुडकऱ वेट्टी हड़मा परचेली के राउतपारा, बंडीपारा, कोरोपाल, बोरपदर, कनकीपारा, कुलूमपारा, मुनगा इलाके में सक्रिय था।
गिरफ्तार वेट्टी मुनगा नाला के समीप पुलिस को नुकसान पहुंचाने व हथियार लूटने की नीयत से प्रेशर बम लगाने की घटना में शामिल था। इस बम ब्लास्ट की चपेट में आने से डीआरजी का एक जवान घायल हो गया था।
वहीं परचेली से कोरोपाल के बीच चल रहे सड़क निर्माण में लगी टिप्पर वाहन के क्षतिग्रस्त करने की वारदात में शामिल था। पुलिस के मुताबिक वेट्टी परचेली इलाके में रोड खोदने, नक्सलियों की मीटिंग में ग्रामीणों को बुलाने, भोजन व्यवस्था करने का काम करता था।
यह भी देखे: सरपंच पति की नक्सल हत्या