Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

राहुल ने PM पर साधा निशाना… नोटबंदी का क्या हुआ, अपने ही नोट काले से सफेद कर लिए… हर जगह सिर्फ झूठ बोल रहे… मेनिफेस्टो जारी… देखें क्या-क्या है घोषणा-पत्र में…

डोंगरगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने डोंगरगढ़ में आमसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी ने गरीबों का हक छिना है। 2 साल हो गए नोटबंदी को क्या हुआ। अपना ही नोट काले से सफेद कर लिए। हर जगह सिर्फ झूठ बोल रहे हैं।

15 लाख देने का दावा किया था क्या हुआ। किसानों का कर्ज तक मांफ नहीं कर रहे हैं। राहुल गांधी ने सभा से ही कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री हर एकाऊंट में 15 लाख डालने का वादा किया था लेकिन पांच रूपये तक नहीं डाला।

उन्होंने बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था क्या हुआ। मोदीजी हर जगह सिर्फ झूठ बोल रहे हैं। कहते हैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई है, लेकिन इस चुनाव में कहीं भी भ्रष्टाचार के बारे में नहीं बोल नहीं रहे हैं।

उन्होंने कहा कि साढ़े 4 साल में मोदीजी सिर्फ 15 लोगों का कर्ज मांफ किया है। जिसमें नीरव, ललित मोदी और माल्या जैसे लोग हैं। यूपीए के शासनकाल में मनरेगा योजना को चलाने के लिए एक वर्ष में 35 हजार करोड़ रूपए खर्च होता था। इतने पैसों से लाखों परिवारों की रोजी-रोटी चलती थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने चुनिंदा उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने इससे कहीं अधिक 3 लाख 50 हजार करोड़ रूपए का कर्जा माफ कर दिया। जबकि दूसरी ओर छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों मेंं कर्ज से दबे किसान लगातार आत्महत्या कर रहे थे।

लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गरीब किसानों का कर्जा माफ करना जरूरी नहीं समझा। उन्होंने कहा कि जितना कर्जा उद्योगपतियों का माफ किया गया है, उतने पैसों में कई साल तक मनरेगा योजना चलाई जा सकती थी।

जीएसटी ने तो छोटे दूकानदारों को मार ही डाला। मोदीजी कहीं के भाषण में नोटबंदी पर कुछ नहीं बोलते। गलती से बोल देते तो भीड़ उन्हें भगा देगी। मोदीजी ने गरीबों का हक छिना है।

राहुल गांधी ने कहा कि हमने पंजाब और कर्नाटक में किसानों की कर्ज मांफ किया है। आप लोग वहां के किसानों से फोन कर पूछ सकते हैं। यहां भी हमारी सरकार बनी तो 10 दिनों में किसानों का कर्ज मांफ किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में खनिज, वन और प्राकृतिक संपदा की कोई कमी नहीं है,इसके बाद भी यहां के लोग गरीब हैं। इसका लाभ यहां के निवासियों को नहीं मिल पाता। बल्कि इसका फायदा पीएम और सीएम के उद्योगपति मित्र उठाते हैं।

घोषणा पत्र DownLoad करें

[pdf-embedder url=”https://thekhabrilal.com/wp-content/uploads/2018/11/Brochure-Final-GP-ilovepdf-compressed.pdf” title=”Brochure Final GP-ilovepdf-compressed”]

[pdf-embedder url=”https://thekhabrilal.com/wp-content/uploads/2018/11/कांग्रेस-ने-छत्तीसगढ़-में-लॉन्च-किया-घोषणापत्र.pdf” title=”कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया घोषणापत्र”]

Back to top button
close