Breaking Newsछत्तीसगढ़वायरल

छत्तीसगढ़ : सडक़ हादसे घायल हो गए ये पूर्व विधायक और जोगी कांग्रेस के उम्मीदवार

रायगढ़। लैलूंगा के पूर्व विधायक हृदय राम राठिया और जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी हृदय राम राठिया आज सुबह करीब 8:30 के करीब दुर्घटना का शिकार हो गए। सुबह-सुबह अपने किसी जरूरी काम से अपनी स्कूटी से जा रहे थे।

तभी सराईमुड़ा मोर के पास बहुत सारी छोटी छोटी गिट्टीया बिछी हुई थी। जिससे उनकी गाड़ी अचानक अनबैलेंस होकर नीचे गिर गई। जिसके कारण उन्हें साथ और घुटने और चेहरे पर चोट काफी आई। वे चश्मा पहने हुए थे। चश्मे का कांच टूट कर उनकी आंख के नीचे धंस गया जिससे उनकी आंख बाल-बाल बची।



जिसके बाद किसी तरह में उन्होंने संभालते हुए अपने गार्ड को फोन लगाया। घटना की सूचना मिलते ही पर वह बोलेरो लेकर तुरंत मौके पर पहुंचा। जहां से उन्हें लैलूंगा अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही अस्पताल में उनके समर्थक पहुंचने लगे। वहीं दोपहर करीब 12:00 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

यह भी देखें : अगवा एक ग्रामीण की नक्सलियों ने की हत्या, चुनाव के विरोध में फेंके पर्चे 

Back to top button
close