रायपुर। शहर के कचना इलाके में जोगी कांग्रेस के प्रचार वाहन में पथराव किया गया। पथराव से पार्टी के कार्यकर्ता हरीश साहू घायल हो गया। जोगी कांग्रेस ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर पथराव का आरोप लगते हुए विधानसभा थाने का घेराव किया और नारेबाजी की।
धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी पन्ना लाल साहू के कार्यकर्ता प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान प्रचार गाड़ी में पथराव किया गया। जोगी कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जिन युवकों ने पत्थर फेंका उसने भाजपा का गमछा लपेट रखा था।
कार्यकर्ताओं का आरोपी युवकों से विवाद भी हुआ। कुछ देर बाद आरोपी युवक अपने कुछ साथियों को लेकर आ गए और चाकू दिखाने लगे। पुलिस मामला दर्ज कर कुछ युवकों को पकड़ा है और उनसे पूछताछ कर रही है।
यह भी देखें : चौबे कॉलोनी में महिला से लूट… पर्स छीनकर भागे एक्टिवा सवार युवक…
Add Comment