क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

चौबे कॉलोनी में महिला से लूट… पर्स छीनकर भागे एक्टिवा सवार युवक…

रायपुर। राजधानी के चौबे कॉलोनी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सामने एक महिला लूट की शिकार हो गई। अज्ञात एक्टिवा सवार लुटेरे कोटा निवासी महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। घटना सोमवार रात 10 बजे की है।

कोटा निवासी अंकिता साड़ी ड्रायक्लिनिंग कराने चौबे कॉलोनी आई थी। दूकान से वापस घर लौटने के लिए वह अपनी एक्टिवा की ओर बढ़ रही तभी एक्टिवा में दो युवक पहुंचे और महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए।



अंकिता कुछ दूर तक उनका पीछा किया और आसपास के लोगों से मदद के लिए आवाज भी लगाई। लोग मदद के लिए जब तक पहुंचे लुटेरे फरार हो चुके थे। देर रात घटना की सूचना सरस्वती नगर थाने में दर्ज कराई गई है।

त्योहारी सीजन में राजधानी में भीड़ भाड़ काफी बढ़ गई है। जिसका फायदा उठाने के लिए चोर गिरोह भी सक्रिय हो गया है। गोलबार में कल ही 4 महिलाओं को चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया था। इसके कुछ घंटे बाद ही शहर के सबसे पाश कॉलोनी में लूट की घटना को आरोपियों ने अंजाम दिया।

यह भी देखें : सप्ताह भर में तीन गिरोह का पर्दाफाश…पंडरी लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार… 

Back to top button
close