पाली-तानाखार/रायपुर। पाली-तानाखार से भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उइके ने उनके ऊपर हमला करने की जानकारी दी है। उन्होंने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पर आरोप लगाया है कि उनके कार्यकर्ताओं ने ऐसा किया है। जानकारी के मुताबिक श्री उइके रात में सभा के बाद वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में उनकी गाडिय़ों को रोक लिया गया और कुछ लोगों ने उनके समर्थकों के साथ हाथापाई की कोशिश की। वहां मौजूद लोग लाठी डंडों से लैस थे। चूंकि रात का समय था, इसलिए काफी लोगों के चेहरे पहचान भी नहीं आ रहे थे।
गाड़़ी रोकने वालों की नीयत पर भी रामदयाल उइके ने शंका जाहिर की है। उनका कहना है कि उन्हें चुनाव से बाहर करने की साजिश हो रही है। उन्होंने सीधे-सीधे गोंगपा पर आरोप लगया है कि ऐसा कर रहे हैं।
गौरतलब है कि चुनाव के ठीक पहले रामदयाल उइके ने भाजपा का दामन थामा है। वे कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में थे। जिस सीट से श्री उइके मैदान में है वहां से वे विधायक है। फर्क सिर्फ इतना है कि वे इस बार भाजपा के चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस में जाने से पहले उइके बीजेपी में थे।
यह भी देखें : भाजपा नेत्री सरोज पांडेय की भाभी चारूलता ने लिया नाम वापस
Add Comment