कवर्धा। पण्डरिया विधानसभा सीट से निर्दलीय नामांकन दाखिल कर सब को चौका देने वाले राजा योगेश्वर राज सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया है। राजा योगेश्वर राज ने नाम वापस करने के बाद कहा कि नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव आए हुए थे। उनके कहने पर हमने नाम वापस ले लिया है।
आपको बता दें कि राजा योगेश्वर राज सिंह ने पण्डरिया विधानसभा से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय नामांकन जमा किया था। वहीं कवर्धा विधानसभा से रानी कृति देवी सिंह ने भी निर्दलीय नामांकन जमा किया है। इस पर उन्होंने कोई जानकारी नहीं होने की बात कही।
आपको बता दें कि कवर्धा विधानसभा से अभी तक 3 लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया है, वहीं पण्डरिया से अभी तक केवल एक ने लिया है।
यह भी देखें : BIG BREAKING : उमेश पटेल पर उपेक्षा का आरोप, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
Add Comment