रायपुर। टीएस सिंहदेव ने रविवार को डॉ.चरणदास महंत के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने महंत को प्रचंड बहुमतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। दोपहर तीन बजे हेलीकॉप्टर से श्री सिंहदेव पहुंचे। यहां नंदेलीभांठा में श्री सिंहदेव ने रोड शो किया, जो कसेरपारा, राजापारा, बुधवारी बाजार, हास्पिटल चौक, कचहरी चौक गुजरा।
इसके बाद श्री सिंहदेव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनाने में सहयोग करें। 20 नवंबर को होने वाले मतदान में कांग्रेस के पंजा छाप और डॉ. चरणदास को भारी बहुमत से विजयी बनाए। श्री सिंहदेव ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो केन्द्र में भी कांग्रेस की सरकार बनने की ताकत मिलेगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कहा गया है कि सत्ता में आते ही 10 दिन के अंदर सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं इस मंच से कह रहा हूँ कि हम उतना दिन भी इंतजार नहीं करेगें और जैसे ही हमारी सरकार बनेगी तुरंत किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वे कई जगह सभाओं को सम्बोधित कर रहे हैं जहां के किसानों द्वारा मुझसे कहा जा रहा है कि हम अपनी फसल मंडी में बेचने जा रहे है तो पहले धान खरीदी प्रभारियों द्वारा हमारे कर्ज का पैसा तुरंत काट लिया जा रहा है जिसके चलते हमें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तब मैनें उनसे कहा कि किसानों का जो कर्ज भाजपा की सरकार काट लेती है, हम उस पैसा को भी वापस दिलायेगें। श्री सिंहदेव ने कहा कि पहले हमारा छाप बैल जोडी छाप था और रमन सिंह का शासनकाल को 15 साल हो गए है। अब वो दिन आ गया है जब बूढ़े बैलों को हटाना जरूरी है।
पार्षद, सरपंच, पंच सहित 500 भाजपाईयों ने किया कांग्रेस प्रवेश
आमसभा में टीएस सिंहदेव के समक्ष सक्ती के पार्षद, सरपंच, पंच सहित 5 सौ भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में प्रवेश किया। इन सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि इससे प्रतीत होता है कि सक्ती विधानसभा के जनप्रतिनिधि भाजपा शासन से नाखुश है और उन्हें डॉ. चरणदास महंत के प्रत्याशी बनने पर हर्ष है। इसी वजह से भाजपाई, कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं।
यह भी देखें : शक्ति सिह गोहिल, भूपेश बघेल, सुबोधकांत सहाय अंतागढ़, मोहला-मानपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Add Comment