रायपुर। भिलाई विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव पर अलग-अलग जिलों में 9 प्रकरण दर्ज है। जिसमें मारपीट, बलवा और शासकीय कार्यों में बाधा डालने के मामले हैं। दुर्ग, भिलाई, रायपुर और बिलासपुर में दर्ज इन प्रकरणों में 4 पर सुनवाई हो चुकी है, वहीं 5 विचाराधीन है।
देवेन्द्र के नाम उत्तर प्रदेश में कृषिभूमि
देवेन्द्र के पास उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ मिलाकर एक करोड़ 13 लाख 90 हजार की संपत्ति है। जिसमें कौशाम्भी जिले के रामपुर में करीब 4 एकड़ कृषिभूमि और भिलाई हाउसिंग बोर्ड के मकान शामिल हैं। देवेन्द्र के पास 19 लाख 94 हजार और उसकी पत्नी श्रुतिका के पास 14 लाख 31 हजार नगद है।
पाटन के भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल भी करोड़पति
पाटन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल साहू भी करोड़पति हैं। पेशे से सिविल इंजीनियर मोतीलाल के पास 23 लाख 94 हजार नगदी है। उसकी पत्नी के खाते में 5 लाख 72 हजार रुपये है। साहू के खिलाफ कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं है।
यह भी देखें : रेणु जोगी ने लिखा सोनिया गांधी को पत्र, कई अहम बातों का उल्लेख
Add Comment