
रायपुर। नागा साधू भी इस बार चुनावी अखाड़ा में कूद गए हैं। नामांकन भरने के आखिरी दिन शुक्रवार को एक नागा साधू अपने कुछ भक्तों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। उन्होंने रायपुर पश्चिम से पर्चा भरा है। हरहर महादेव के जयकारे के साथ जब वे कलेक्टोरेट पहुंचे तो सबकी नजर उसी पर टीक गई।
राजिम निवासी दिगम्बर जनकपुरी बाबा ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि साधू तभी आते हैं जब भक्त काम नहीं करते। भक्त और भगवान एक होते हैं। भक्त भगवान का स्वरूप है। भक्त के दुख को दूर करने के लिए भगवान को बार-बार अवतार लेना पड़ता है।
भगवान श्री कृष्ण भी सत्य के खातिर राजनीति का हिस्सा बने थे। मैं राजनीति नहीं करना चाहता। मैं इसलिए आया हूं कि सबका भला हो, कल्याण हो। उन्होंने कहा कि आत्मा सेवा, परमात्मा सेवा, जीव सेवा, शिव सेवा ये बस आत्मा परमात्मा है, किसी में अंतर नहीं है।
यह भी देखें : VIDEO: फूट-फूट कर रोई कांग्रेस नेत्री… बोली बेच दिया टिकट, काम नहीं देखा गया दाम, छोड़ रही हूं पार्टी…