छत्तीसगढ़वायरल

दीवाली पर लंबी दूरी की गाडिय़ां फुल, रिर्जवेशन के लिए मची मारा-मारी

रायपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश एवं देश में दीपावली का पर्व धूमधाम से 7 नवंबर को मनाया जाएगा। धनतेरस से शुरु होने वाले दीप पर्व के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रखंड से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षण फूल है। पूजा स्पेशल ट्रेन चलाये जाने के बावजूद भी रेलवे की आरक्षण सूची में वेटिंग सूची लंबी है।

तत्काल आरक्षण की स्थिति भी टे्रेन स्टेशन में आते ही तत्काल भर जाती है। जिसके चलते परिवार सहित अपने घरों में दीपावली मनाने वाले यात्रियों को तकलीफदेह स्थिति में सफर करना पड़ रहा है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दीपावली पर्व को देखते हुए रेल मंत्रालय द्वारा देशभर में पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है।



बावजूद इसके ट्रेनों में आरक्षण की मारा-मारी है। रेलवे उपभोक्ता समिति के सदस्य जीतेन्द्र बरलोटा ने केन्द्रीय रेल मंत्री से दीपावली एवं छठ पूजा को देखते हुए ट्रेनों के फेरों में और इजाफा करने के लिए नई बोगियां लगाने की मांग की है।

यह भी देखें : ….जब हवा में 300 यात्रियों के साथ आमने-सामने आ गए दो विमान 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471