Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

नक्सलियों ने कैमरामैन की मौत पर जताया दुख, कहा… मीडिया कर्मी हमारा मित्र, मालूम नहीं था जवानों के साथ दूरदर्शन का स्टाफ है…

दंतेवाड़ा। जिले के नीलवाया नक्सली घटना में दूरदर्शन के कैमरामैन की मौत पर नक्सलियों ने पत्र जारी कर दुख जताया है। पत्र में नक्सलियों ने कहा है कि उन्हें नहीं मालूम था कि जवानों के साथ दूरदर्शन का स्टाफ मौजूद था। गलती से कैमरामैन मारा गया।

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की दरभा डिवीजन कमेटी ने पर्चा जारी कर कहा है कि मीडियाकर्मी हमारा मित्र है। बस्तर में चुनाव कवरेज करने के लिए कभी भी पुलिस के साथ नहीं आने का आव्हान किया है।

साथ ही पत्र में आरोप लगाया है कि पुलिस सड़क निर्माण के दौरान ग्रामीणों के साथ ज्यादती की है। कई गांवों के ग्रामीणों की फसल नष्ट होने पर ग्रामीणों ने पुलिस के सामने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई।

यह भी देखें : दंतेवाड़ा में फिर बड़ा नक्सली हमला… दूरदर्शन के कैमरामैन की मौत… ASI और एक जवान शहीद 

Back to top button
close