दंतेवाड़ा घटना: घायल जवान राकेश कौशल ने दम तोड़ा, अब तक 4 शहीद

रायपुर। दंतेवाड़ा नक्सली हमले में घायल जवान ने बुधवार सुबह उपचार के दौरान रायपुर में दम तोड़ दिया। घायल जवान राकेश कौशल को कल गंभीर हालत में राजधानी लाया गया था। इस घटना में कल ही एएसआई सहित एक जवान और दूरदर्श के कैमरामैन शहीद हो गए थे।
ज्ञात हो कि दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को नक्सलियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने एम्बुश में जवानों को फंसाकर हमला कर दिया था। गोली लगने से दो जवान कल ही शहीद हो गए थे।
वहीं दिल्ली दूरदर्शन से चुनावी खबर कवरेज करने पहुंचे कैमरामैन अचिता नंद साहू की भी मौत हो गई थी। इस मुठभेड़ में कई जवान घायल हुए थे। घायल जवानों को रायपुर में भर्ती कराया गया था। घायल जवानों में से एक राकेश कौशल ने आज सुबह 5.30 बजे अंतिम सांस ली।
दंतेवाड़ा पुलिस टीम मंगलवार को अरनपुर थाना क्षेत्र में सुबह गश्त पर निकली हुई थी। पुलिस टीम निलावाया के जंगल पहुंची तो पहले से मौजूद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से जवान संभल नहीं पाए और नक्सलियों के निशाने पर आ गए थे। मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर रुद्रप्रताप सिंह और सहायक आरक्षक मंगलराम घटनास्थल पर ही शहीद हो गए थे। वहीं विष्णु नेताम और राकेश गौतम घायल हो गए थे।
यह भी देखें : बड़ी खबर: दंतेवाड़ा में फिर बड़ा नक्सली हमला… दूरदर्शन के कैमरामैन की मौत… ASI और एक जवान शहीद